Rajasthan Free Tablet Yojana: राजस्थान में भजन लाल सरकार 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा को वितरित करेगी टेबलेट्स, जानिए सरकार का यह बड़ा फैसला

पिछले पांच सत्रों से कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के मेधावी स्टूडेंट को लेपटॉप नहीं दिए जा रहे है। मेधावी स्टूडेंट्स को टेबलेट मिलने का इन्तजार काफी लंबे समय से रहा है। जानकारी के लिए बता दे की शिक्षा विभाग ने 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा को अंतिम बार 2017-18 के सत्र में लेपटॉप का वितरण किया था।

इस सत्र के बाद से लैपटॉप का वितरण नहीं किया गया। प्रदेश की कांग्रेस की सरकार ने लैपटॉप की जगह टेबलेट देने का फैसला लिया था। टेबलेट का वितरण भी पहले एक साल से लंबित रहा इसके बाद कोरोन काल आ जाने से दो शिक्षा सत्रों में वितरण टाल दिए थे।

कोरोनो काल में लंबित रहे विद्यार्थियों को एक साथ टेबलेट वितरण की बात चली थी लेकिन वितरित नहीं किए गए। शिक्षा विभाग की ओर से एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। बताया जा रहा है की पिछले दो सत्रों के टेबलेट वितरण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। आइए जानते है संबंधित पूरी जानकारी-

इन शिक्षा सत्र के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे टेबलेट

राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद अब रुके हुए सारे काम किए जा रहे है। राजस्थान में पिछले दो सत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट का वितरण किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा तैयारी की जा रही है। जानकारी के लिए बता दे की पिछले दो सत्रों के 55 हजार स्टूडेंट को टेबलेट का वितरण किया जाएगा।

राज्य के शिक्षा विभाग को सरकार की ओर से टैबलट वितरित करने के लिए 120 करोड़ रुपए का बजट भी मिल गया है। पिछले दो सत्र 2021-22 और 2022-23 के आठवीं, दसवीं और 12वीं के मेधावी स्टूडेंट को टैबलट का वितरण किया जाएगा। इन कक्षाओं में 75% अंक या इससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को टैबलट दिए जाएंगे।

इन सत्र के स्टूडेंट को नहीं मिलेंगे टेबलेट

राजस्थान में पिछले 5 सालो से टैबलट वितरण का काम नहीं किया जा रहा है। शिक्षा सत्र 2018-19, 2019-20, 2020-21 के विद्यार्थियों को टैबलट का वितरण नहीं किया जाएगा। जबकि 2021-22 और 2022-23 के विद्यार्थियों को टैबलट वितरित किए जाएंगे।

टेबलेट खरीद के आर्डर जारी

शिक्षा सत्र 2021-22 और 2022-23 के मेधावी स्टूडेंट को टेबलेट वितरित करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने टेबलेट की खरीद के लिए आर्डर जारी कर दिए गए है। जुलाई में स्कुल खुलने के बाद कुछ समय के बाद टेबलेट वितरण का काम किया जाएगा।