आज के समय में लाखो युवा भारतीय सेना में अपनी सेवा देने के लिए जी जान से तैयार कर रहे है। अग्निवीर भर्ती के तहत युवाओ को भारतीय सेना में जाने का मौका दिया जाता है। अग्निवीर भर्ती की तैयार कर रहे युवाओ के लिए एक खुशखबरी है। बता दे की भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के दूसरे चरण की शुरुआत करने की घोषणा कर दी है।
इस चरण के माध्यम से भारतीय सेनाओ की आवश्यकताओ की प्रक्रियाओ को बदलने और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सहज और कुशल चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के प्रयास को पूरा किया जा सकेगा। यह भर्ती पूरी तरह से स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी है। इस भर्ती के पहले चरण में एक ऑनलाइन आम प्रवेश परीक्षा शामिल थी।
यह परीक्षा अप्रैल-मई 2024 में ली गई थी। सरकार ने जून 2022 में तीनो सेनाओ की आयु प्रोफाइल में कमी लाने के उद्देश्य से सेनिको की अल्पकालीन भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना की शुरुआत की थी। अग्निपथ योजना में साढ़े 17 साल से 21 वर्ष की आयु के युवाओ को चार साल के लिए भर्ती करने का प्रावधान रखा गया है। इस भर्ती मे चयन होने वाले युवाओ में से 25% युवाओ को अगले 15 वर्ष तक देश की सेवा करने का मौका दिया जाता है।