राज्य सरकार ने अपने प्रदेश के किसानो के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, राज्य सरकार किसानो के कर्ज को कम करने के लिए उन्हें किसान कर्ज माफ़ी योजना का लाभ दे रही है। वे किसान जिन्होंने 2 लाख तक का कर्जा ले रखा है और वे किसी कारण से इसे चुकाने में असमर्थ रहे है उन किसानो का कर्जा माफ़ किया जा रहा है।
सरकार के द्वारा किसानो के लिए यह एक बड़ी घोषणा की गई है। अब किसान अपनी कर्ज के बोझ से मुक्ति पा सकेंगे और अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकेंगे। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको किसान कर्ज माफ़ी योजना की संपूर्ण जानकारी बताने वाले है जैसे की किसान कर्ज माफ़ी योजना का लाभ किन किन किसानो को दिया जाएगा, इस योजना के लिए आवश्यक योग्यताए क्या रखी गई है, इस योजना में अपना नाम कैसे चेक करे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
किसान कर्ज माफी योजना – अपडेट
दरअसल, तेलंगाना राज्य की सरकार अपने प्रदेश के गरीब किसानो को कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए किसान कर्ज माफी योजना चला रही है। इस योजना के तहत तेलंगाना के 70 लाख किसानो के कर्ज को माफ किया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को अपना आवेदन करना पड़ता है।
इसके बाद सरकार द्वारा इस योजना की लिस्ट जारी की जाती है। जिन किसानो का नाम इस लिस्ट में शामिल होता है उन किसानो का कर्ज माफ़ किया जाता है। किसान कर्ज माफी योजना के तहत किसानो के 2 लाख रुपए तक का कृषि ऋण माफ किया जा रहा है। इस योजना के लिए तेलंगाना सरकार ने ऐलान कर दिया है।
तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा की इस योजना के लिए सरकार 31 हजार करोड़ रुपए वहन करेगी। सरकार इस योजना के लिए 31 हजार करोड़ का लोन माफ तीन चरणों में पूरा करेगी। इस काम को सरकार अगस्त तक पूरा करने वाली है।
11 लाख किसानो को लाभ पहुंचाने के लिए 6098 करोड़ रुपए सरकर ने बैंक को जारी कर दिए है। इस योजना के दूसरे चरण में जुलाई खत्म होने तक 1.5 लाख किसानो के कर्ज को माफ क्र दिया जाएगा। तीसरे चरण में 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ़ किया जाएगा।
इन किसानो का लोन भी होगा माफ
राज्य सरकार ने ऐलान किया की वे किसान जिनके पास राशन कार्ड नहीं है वे भी इस योजन का लाभ ले सकते है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बताया की राज्य में कुल राशन कार्ड धारको की संख्या 90 लाख है। बैंक लोन वाले किसानो की संख्या 70 लाख है। ऐसे किसान जिन्होंने कृषि लोन ले रखा है और जिनका राशन कार्ड नहीं बना हुआ है वे भी इस योजना के पात्र होंगे। उनका भी इस योजना के तहत कृषि ऋण माफ किया जाएगा।