यदि आपने भी 10वीं या 12वीं कक्षा में सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए अपना आवेदन भर रखा है तो आपके लिए खुशखबरी है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। हम आपको आज के इस आर्टिकल के माध्यम से 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल बताने वाले है।
आप चाहे तो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov पर जाकर भी सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल देख सकते हो। राजस्थान बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टाइम टेबल जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड के सप्लीमेंट्री शेड्यूल के अनुसार बोर्ड की परीक्षाए 12 अगस्त 2024 से आयोजित होंगी।
यह परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 तक आयोजित होंगी। जैसा की हम जानते है राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा सप्लीमेंट्री की परीक्षाए उन छात्रों की ली जाती है जिन्होंने किसी विषय में न्यूनतम 33% अंक हासिल नहीं किए हो। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को पास होने का मौका दिया जाता है।
राजस्थान बोर्ड ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में यह भी निर्देश दिए है की दृष्टिबाधित, सेरेब्रल पाल्सी, पक्षाघात, पोलियो और जन्मजात विकलांगता वाले छात्रों को इस परीक्षा में एक घंटा अतिरिक्त दिया जाएगा। इसके अलावा जरुरत पड़ने पर लिखने के लिए लेखक भी दिया जा सकता है।
10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का पूरा शेड्यूल
12 अगस्त | अंग्रेजी |
13 अगस्त | हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाब |
14 अगस्त | ऑटोमोटिव, सौंदर्य और स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी और समर्पित सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं, खुदरा, पर्यटन और आतिथ्य, व्यक्तिगत सुरक्षा, परिधान विनिर्माण, वस्त्र और घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, कृषि, प्लंबर, दूरसंचार, संस्कृतम द्वितीय प्रश्न पत्र, बैंकिंग वित्तीय सेवाएं और बीमा, निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण। |
12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का पूरा शेड्यूल
12 अगस्त | हिंदी (अनिवार्य) एवं अंग्रेजी (अनिवार्य), लेखाशास्त्र, स्क्रिप्ट लेखन (अंग्रेजी एवं हिंदी), कृषि रसायन विज्ञान, विज्ञान, कृषि जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान |
13 अगस्त | कंप्यूटर विज्ञान, सूचना विज्ञान अभ्यास, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, गणित, स्वर संगीत, चित्रकला, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, सिंधी, गुजराती, पंजाबी, राजस्थानी, फारसी, स्थानीय भाषा, समाजशास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, पटकथा लेखन (हिंदी और अंग्रेजी), भूविज्ञान, कथक नृत्य, शारीरिक शिक्षा, पर्यावरण विज्ञान, वाद्य संगीत (तबला, पखावज, सितार, सरोद, वायलिन, दिलरुबा, बांसुरी, गिटार), सामान्य विज्ञान, कृषि विज्ञान, दर्शन व्यापारिक वातावरण एवं वरिष्ठ उपाध्याय |
14 अगस्त | टेलीकॉम, ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, न्याय दर्शन, वेदांत दर्शन, मीमांसा दर्शन, जैन दर्शन, निंबार्क दर्शन, वल्लभ दर्शन, सामान्य दर्शन, रामानंद दर्शन, व्याकरण, साहित्य विज्ञान, पौराणिक इतिहास, धर्म शास्त्र, ज्योतिष , सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु विज्ञान, पुरोहित्य शास्त्र, संस्कृत साहित्य |