Bhartiya Pashupalan Nigam Bharti 2024 Apply Online: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में 10वीं पास के लिए 2250 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

भारतीय पशुपालन निगम के द्वारा गौ संवर्धन विस्तारक, गौ संवर्धन सहायक और गौ सेवक के 2250 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। BPNL की इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में मांगे जा रहे है।

इस भर्ती के लिए इच्छुक व पात्र उम्मीदवार 5 अगस्त 2024 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया व भर्ती से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ दी गई है।

भारतीय पशुपालन निगम की इस भर्ती की पात्रता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि से जुड़ी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

Bhartiya Pashupalan Nigam Bharti 2024 Application Fee

भारतीय पशुपालन निगम भर्ती के लिए आवेदन शुल्क निम्न प्रकार रखा गया है-

इस भर्ती के लिए गौ संवर्धन विस्तारक के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये है गौ संवर्धन सहायक के लिए आवेदन शुल्क 826 रुपये और गौ सेवक के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपए है।

Bhartiya Pashupalan Nigam Bharti 2024 Age Limit

भारतीय पशुपालन निगम भर्ती के लिए आयु सीमा निम्न प्रकार रखी गई है-

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना नोटिफिकेशन के अनुसार की जायेगी। अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा की जानकारी नोटिफिकेशन में चेक करें।

Bhartiya Pashupalan Nigam Bharti 2024 Qualification

भारतीय पशुपालन निगम भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से गौ संवर्धन विस्तारक के लिए स्नातक पास है गौ संवर्धन सहायक के लिए 12वीं पास और गौ सेवक के लिए 10वीं पास रखी गई है।

Bhartiya Pashupalan Nigam Bharti 2024 Apply

भारतीय पशुपालन निगम भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें-

उम्मीदवार सबसे पहले इस भर्ती की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करें व ऑफिशल नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर ध्यानपूर्वक पढ़ें।

अब ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक (एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक नीचे दिया गया है) पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को खोलें व उसमें पूछी गई सारी डिटेल सही-सही भरें।

फिर सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर अन्त में आवेदन फॉर्म को जाँच लेने के बाद फाइनल सब्मिट करें।

आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें। इस प्रकार से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Bhartiya Pashupalan Nigam Bharti 2024 Links