राजस्थान के लाखो अभ्यर्थी रीट वैकेंसी की तैयारी में जुटे हुए है। अभ्यर्थियों को रीट भर्ती का बेसब्री से इन्तजार है। शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित करवाई जाने वाली रीट भर्ती के बारे में एक अपडेट सामने आया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रीट भर्ती के सन्दर्भ में क्या फैसला सुनाया है और रीट भर्ती के लिए आवेदन कब से मांगे जाएंगे इसके बारे में हम आपको आज के इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से बताने वाले है।
रीट भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी काफी असमंजस में है की इस बार रीत भर्ती परीक्षा में एक पेपर होंगे या दो पेपर होंगे। इस बारे में क्या अपडेट है और राजस्थान बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने इस बारे में क्या कहा इस बारे में भी हम आपको विस्तार से बताने वाले है। आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।
रीट भर्ती 2024 में कितने पेपर होंगे?
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कुछ दिनों पहले यह बताया की राजस्थान में रीट परीक्षा में इस बार एक ही पेपर के बारे में सरकार विचार कर रही है। लेकिन जब राजस्थान बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेंद्र यादव मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मिले तो उन्होंने रीट परीक्षा के बारे में बात रखी उन्होंने कहा की इस बार रीट परीक्षा में दो पेपर आयोजित करवाए जाए।
इनमे रीट पात्रता परीक्षा का आयोजन होगा और इसके बाद थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का आयोजन होगा। इन दोनों परीक्षाओ में चयनित होने वाले उम्मीदवारो का अंतिम चयन माना जाएगा। बताया जा रहा है की रीट भर्ती 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। आइए जानते है इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा।
रीट भर्ती 2024 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
राजस्थान में रीट को सबसे बड़ी भर्ती मानी जाती है। लाखो अभ्यर्थी अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करने के लिए रीट भर्ती की तैयारी कर रहे है। खबरों के मुताबिक़ रीट भर्ती 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जुलाई में शुरू की जा सकती है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में रीट भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा सकते है। यदि ऐसा होता है तो यह अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी होगी।
रीट भर्ती 2024 कितने पदों पर होगी?
खबरों के मुताबिक़ इस बार रीट भर्ती 2024 को 28000 या 30000 पदों पर आयोजित करवाई जा सकती है। राजस्थान में यह भर्ती काफी बड़ी भर्ती होगी। शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को सिलेक्शन को बड़ा मौका मिलेगा। इस बड़ी भर्ती में बीएसटीसी और बीएड के अभ्यर्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। पास होने वाले उम्मीदवारों को थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में आवेदन करने का मौका मिलेगा।